स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने लंबित मानदेय को लेकर जताया आक्रोश

संवाददाता, आवाज़ बेधड़क, अंधराठाढ़ी

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जलसैन पंचायत के पर्यवेक्षक चंद्रशेखर कुमार ने की। बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए पर्यवेक्षकों ने लंबित मानदेय सहित कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

मरुकिया पंचायत के पर्यवेक्षक रामदयाल ने बताया कि पिछले 18 महीनों से स्वच्छता कर्मियों व पर्यवेक्षकों का मानदेय लंबित है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि नियमित कार्य करने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने से परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। वहीं पर्यवेक्षक निकेत कुमार ने कहा कि वे प्रतिदिन स्वच्छता अभियान, कचरा प्रबंधन, जनजागरूकता, निगरानी और पंचायत की योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, फिर भी पारिश्रमिक समय पर नहीं मिलना बेहद निराशाजनक है। बैठक में ओमप्रकाश, संगीता कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने भी कहा कि

भुगतान नहीं मिलने से भरण-पोषण के साथ ही बच्चों की पढ़ाई हो रही है प्रभावि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ रखने वाले कर्मियों की उपेक्षा से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमआश्वासन दिया कि समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा। र्यवेक्षकों के चेहरों पर चिंता और रोष साफ झलक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!