देवेंद्र कुमार ने सीए फाइनल परीक्षा उतीर्ण किया

आवाज़ बेधड़क, संवाददाता, प्रशांत कुमार झा

अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर गांव के छात्र देवेन्द्र कुमार ठाकुर ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता संघर्ष, मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल मानी जा रही है।

देवेन्द्र की माता ममता देवी आशा कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता नारायण जी ठाकुर का निधन उनके बचपन में ही हो गया था। पारिवारिक परिस्थितियां कठिन होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खुद ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई जारी रखी।

देवेन्द्र की माता ममता देवी ने बताया कि बेटे ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता हासिल की है। ग्रामीणों और स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि देवेन्द्र की उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी को बाधा मान लेते हैं। उनका मानना है कि यह सफलता साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!