जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्माण को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

आवाज़ बेधड़क संवाददाता, प्रशांत कुमार झा, अंधराठाढ़ी: प्रखंड सभागार में बुधवार को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निर्माण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता बीडीओ राकेश रौशन ने की, जिसमें पंचायत सेवक और कार्यपालक सहायकों को प्रमाणपत्र प्रक्रिया, अभिलेख संधारण तथा रिपोर्टिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन की अनिवार्य घटनाएँ हैं, जिनका सही समय और स्थान पर पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी इन्द्र कुमार मंडल, बीपीआरओ नीतीश कुमार, पंचायत सेवक अनिल कुमार, उत्तम कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!