मुंबई–कोकण को जोड़ने के लिए 1 मार्च से शुरू होगी रो-रो जलसेवा : मंत्री नितेश राणे..

✒️ शुभम गवस.

मुंबई और कोकण को जलमार्ग के माध्यम से जोड़ने की महत्वाकांक्षी रो-रो (Roll-on/Roll-off) सेवा 1 मार्च से शुरू होने जा रही है। यह जानकारी महाराष्ट्र के मत्स्य व बंदरगाह विकास मंत्री तथा सिंधुदुर्ग जिले के पालकमंत्री नितेश राणे ने विधानमंडल में आयोजित पत्रकार परिषद में दी।मंत्री राणे ने बताया कि रो-रो सेवा की यह संकल्पना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की है। इसी संकल्पना के तहत मुंबई और कोकण को जलमार्ग से जोड़ने का उपक्रम शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में भाऊचा धक्का (मुंबई) से विजयदुर्ग तक सेवा शुरू की जाएगी।उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में इस सेवा का विस्तार करते हुए मुंबई से रत्नागिरी और मुंबई से महाड जैसे अन्य जलमार्ग भी शुरू किए जाएंगे। इस बोट सेवा की पूरी जानकारी और टिकट दरें आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं तथा टिकट बुकिंग को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।मंत्री राणे ने कहा कि कोकण में शिमगोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग कोकण जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव टिकट बुकिंग में दिखाई दे रहा है। इस सेवा के माध्यम से पर्यटन, रोजगार, कृषि और मत्स्य व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। आम, काजू और मछली व्यवसाय को इससे विशेष लाभ होने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि यह सेवा सभी आवश्यक सुरक्षा अनुमति और ट्रायल के बाद शुरू की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए जहाज पर डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे, ताकि समुद्री यात्रा के दौरान किसी को असुविधा होने पर तुरंत उपचार मिल सके।मंत्री राणे ने कहा कि पर्यावरण अनुकूल विकास ही राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है और रो-रो सेवा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!